रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर विशेष हलचल रही। बजट प्रस्तुत करने से ठीक पहले प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस बजट को राज्य के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह केवल वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बजट सरकार के सुशासन, समावेशी विकास और जनकल्याणकारी संकल्पों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के अन्य मंत्रीगण और वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल भी मौजूद रहे।