एमपी बनेगा देश का ईवी हब: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025’ के जरिए निवेश और रोजगार बढ़ाने का दिया मंत्र

एमपी बनेगा देश का ईवी हब: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025’ के जरिए निवेश और रोजगार बढ़ाने का दिया मंत्र

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025’ और ‘इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसी 2025’ के माध्यम से एक ऐसा ईको-सिस्टम तैयार किया है, जिससे निवेश, उत्पादन और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिशेष बिजली (Surplus Power) और कम बिजली दरें निर्माण इकाइयों के लिए इसे आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाती हैं। राज्य की नीतियों के तहत बैटरी निर्माण से लेकर वाहन असेंबली और रीसाइक्लिंग तक की पूरी सप्लाई चेन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्योगों को पूंजी अनुदान, भूमि रियायत और निर्यात सहायता जैसे विशेष लाभ दिए जा रहे हैं, जिससे एमपी अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश के लिए पहली पसंद बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *