खरगापुर: समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हुए टीकमगढ़ पुलिस के डायल-112 जवानों ने एक सराहनीय कार्य किया है। कुड़ीला चौराहे पर रात के अंधेरे में असुरक्षित महसूस कर रही एक महिला के लिए पुलिस की त्वरित सहायता राहत का पैगाम लेकर आई।
पुलिस की पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि महिला स्थानीय क्षेत्र से अनभिज्ञ होने के कारण रास्ता भटक गई थी। देर रात होने की वजह से कोई वाहन उपलब्ध नहीं था, जिससे वह असहाय स्थिति में थी। डायल-112 स्टाफ ने न केवल महिला को सुरक्षा का अहसास कराया, बल्कि उसके द्वारा बताए गए पते का सत्यापन कर उसे सुरक्षित घर छोड़ा। रात्रि के समय मिली इस त्वरित मदद से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।