ग्लोबल ऑयल क्राइसिस: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ संकट से कच्चा तेल $116 के पार, भारत पर गहराया महंगाई का साया

ग्लोबल ऑयल क्राइसिस: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ संकट से कच्चा तेल $116 के पार, भारत पर गहराया महंगाई का साया


अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में हड़कंप मचा दिया है। आज 9 मार्च को कच्चे तेल की कीमतें 25% की भारी उछाल के साथ 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं, जो साढ़े तीन साल का उच्चतम स्तर है। पिछले 10 दिनों में तेल की कीमतों में 60% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

संकट की मुख्य वजहें:

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ताला: युद्ध के कारण दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ असुरक्षित हो गया है। 167 किमी लंबे इस जलमार्ग से दुनिया का 20% पेट्रोलियम गुजरता है। भारत अपनी जरूरत का 50% तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है, जो अब पूरी तरह प्रभावित है।
  • रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले: ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कतर, सऊदी अरब और कुवैत की ऑयल फैसिलिटीज को निशाना बनाया है, जिससे वैश्विक उत्पादन में भारी कटौती हुई है।

भारत पर प्रभाव: जानकारों का मानना है कि तेल $150 तक जा सकता है, जिससे देश में पेट्रोल-डीजल 5 से 6 रुपये प्रति लीटर महंगा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *