2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए सेना का नया ब्लूप्रिंट; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया ‘डिफेंस फोर्सेज विजन’ रोडमैप

2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए सेना का नया ब्लूप्रिंट; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया ‘डिफेंस फोर्सेज विजन’ रोडमैप

नई दिल्ली: भारत की सैन्य शक्ति को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप ढालने के लिए मंगलवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय सेना के लिए ‘डिफेंस फोर्सेज विजन’ रोडमैप जारी किया। हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा तैयार यह दस्तावेज 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ सेना के आधुनिकीकरण और एकीकरण (Integration) पर केंद्रित है।

इस रोडमैप के जरिए सेना को एक ऐसी ‘मल्टी-डोमेन’ और फुर्तीली फोर्स में बदलने की योजना है, जो किसी भी वैश्विक या क्षेत्रीय सुरक्षा संकट का तेजी से जवाब दे सके। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *