टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट की दुनिया में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस कीर्तिमान की खुशी में बीसीसीआई ने पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को हुए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलते हुए 96 रनों से शिकस्त दी। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम ने लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता हो। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के साथ-साथ सिलेक्टर्स की भूमिका की भी सराहना की है, जिन्होंने इस विजेता टीम को तैयार करने में अहम योगदान दिया। बोर्ड ने टीम को देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।