भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली देखी गई। गुरुवार, 12 मार्च को सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) लुढ़ककर 76,034 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 228 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 23,639 पर आ गया।
बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण:
- युद्ध का साया: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक सप्लाई चेन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
- कच्चा तेल 100 डॉलर पार: ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आज 9% का उछाल आया और यह 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है।
- विदेशी निवेशकों की निकासी: 11 मार्च को FII ने ₹6,267 करोड़ के शेयर बेचे। मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशक कुल ₹39,116 करोड़ की निकासी कर चुके हैं।
सेक्टर के लिहाज से आज ऑटो, FMCG, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी, हालांकि एनर्जी और मेटल शेयरों में खरीदारी देखी गई।