प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को शहडोल के शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब, राजकृष्ण तन्खा फाउंडेशन, चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह ‘चलती-फिरती अस्पताल’ सेवा का एक पुनीत कार्य है। उन्होंने जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिए कि क्षेत्र के दृष्टिबाधित बच्चों और हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान कर इस शिविर के माध्यम से उनका उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। श्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है।