नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई; उरी में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, पुंछ के ऑपरेशन में जेसीओ शहीद

नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई; उरी में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, पुंछ के ऑपरेशन में जेसीओ शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के तहत की गई इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। यह मुठभेड़ 14 और 15 मार्च की मध्यरात्रि को उस समय शुरू हुई जब नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुछार इलाके में संदिग्ध हलचल देखी गई।

ऑपरेशन DIGGI-2 का विवरण भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आतंकी को मार गिराया। तलाशी अभियान के दौरान मारे गए आतंकी के पास से एक एके (AK) राइफल, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पुंछ में दुखद हादसा वहीं दूसरी ओर, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में चल रहे ‘ऑपरेशन शेरीकलां’ के दौरान भारतीय सेना ने अपना एक जांबाज योद्धा खो दिया है। व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, सूबेदार संदीप कुमार ढाका शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वे गिर पड़े और अचेत हो गए। उन्हें तत्काल पोथा स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *