सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘वन्य जीव संस्थान देहरादून’ ने 15-16 मार्च को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (साईरोपा) में दो दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन बोर्ड (MPTB) द्वारा वित्त पोषित उस नामांकन डोजियर की समीक्षा करना था, जो सतपुड़ा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान दिलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विशेषज्ञों ने डोजियर की प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज़ीकरण पर गहन चर्चा की। इस प्रयास से न केवल सतपुड़ा क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलेगी, बल्कि यहाँ के संरक्षण और सतत पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।