लंदन में गूंजा भारत का डंका: आरबीआई की ‘.बैंक.इन’ पहल को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

लंदन में गूंजा भारत का डंका: आरबीआई की ‘.बैंक.इन’ पहल को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ‘सेंट्रल बैंकिंग’ ने आरबीआई को उसके क्रांतिकारी कदम ‘.बैंक.इन’ (.bank.in) डोमेन के लिए ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस सम्मान के साथ ही भारत दुनिया का वह पहला देश बन गया है जिसने बैंकिंग प्रणाली के लिए एक विशेष और सुरक्षित इंटरनेट डोमेन को अनिवार्य बनाया है।

धोखाधड़ी पर लगेगा लगाम आरबीआई की इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइबर फ्रॉड और नकली वेबसाइटों के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को जड़ से खत्म करना है। अब सभी बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट इसी विशिष्ट डोमेन पर आधारित होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा दीवार भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। यह अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के मजबूत होते डिजिटल बुनियादी ढांचे की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *