शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 76,500 के पार, IT और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में आज, 18 मार्च को जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 76,500 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी पीछे नहीं है और करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ 23,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार की इस तेजी को मुख्य रूप से IT, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के शेयरों से समर्थन मिल रहा है।
कल भी बाजार में मजबूती रही थी, जहाँ सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 76,071 पर और निफ्टी 172 अंक बढ़कर 23,581 पर बंद हुआ था।