इजरायल ने ईरान के ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर बोला हमला, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कतर को बनाया निशाना

इजरायल ने ईरान के ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर बोला हमला, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कतर को बनाया निशाना

मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुँच गया है जब इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस संपदा ‘साउथ पार्स’ पर भीषण हमला किया। दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड माने जाने वाले इस इलाके पर हुए हमले ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में खलबली मचा दी है। हालांकि, स्थिति तब और बिगड़ गई जब ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर की मुख्य गैस फैसिलिटी पर मिसाइलें दाग दीं। ईरान के इस हमले में कतर की रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी को भारी नुकसान पहुँचा है।

ट्रंप की चेतावनी और अमेरिका का रुख: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका बिना इजरायल की सहमति के भी पूरे साउथ पार्स क्षेत्र को तबाह करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि अगर कतर की एलएनजी (LNG) सुविधाओं पर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिका ऐसी सैन्य कार्रवाई करेगा जिसे ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *