वैश्विक तनाव का असर: सोना-चांदी में भारी गिरावट, दिन के अंत में संभली कीमतें

वैश्विक तनाव का असर: सोना-चांदी में भारी गिरावट, दिन के अंत में संभली कीमतें

आज 23 मार्च को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई, हालांकि शाम होते-होते कीमतों में आंशिक सुधार देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए सुबह 12,077 रुपए की गिरावट के साथ 1.35 लाख रुपए पर खुला। दिनभर के कारोबार के बाद इसमें सुधार हुआ और यह 1.40 लाख रुपए पर बंद हुआ, जो 7,649 रुपए की बढ़त दर्शाता है। इससे पहले सोना 1.47 लाख रुपए पर था।

चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी सुबह 30,864 रुपए गिरकर 2.01 लाख रुपए पर पहुंच गई। लेकिन दिन के अंत तक इसमें 17,760 रुपए की तेजी आई और यह 2.19 लाख रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए प्रति किलो थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने की कीमतों में यह गिरावट चार दशकों में सबसे बड़ी बताई जा रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को इस गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस भू-राजनीतिक तनाव के कारण पिछले 24 दिनों में सोने के दाम 19,528 रुपए और चांदी के दाम 47,440 रुपए तक घट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *