कबीरधाम में 11.49 करोड़ की नहर परियोजना का भूमिपूजन, 6 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

कबीरधाम में 11.49 करोड़ की नहर परियोजना का भूमिपूजन, 6 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम बद्दो में 11.49 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस परियोजना के पूर्ण होने पर 6 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके तहत 770 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और किसानों की आय में भी इजाफा होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को वनांचल क्षेत्रों में कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *