न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर CRJ-900 विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत

न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर CRJ-900 विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकराया, पायलट और को-पायलट की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एयर कनाडा एक्सप्रेस की एक फ्लाइट CRJ-900 विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।

हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि फायर ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जैज एविएशन के अनुसार यह विमान मॉन्ट्रियल से आ रही थी। विमान में कुल 72 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे।

टक्कर के तुरंत बाद रनवे 4 को बंद कर दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। सभी आने-जाने वाली उड़ानों को रोका गया और उन्हें डायवर्ट किया गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने घटना से पहले विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रोकने का प्रयास किया था। वायरल ऑडियो में कंट्रोलर लगातार “स्टॉप, स्टॉप, ट्रक 1” कहते सुनाई देते हैं, लेकिन टक्कर होते-होते बच नहीं सकी।

फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे पर करीब 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान के आगे के हिस्से का क्षतिग्रस्त और कॉकपिट का उठता हुआ दृश्य दिख रहा है।

FAA ने एयरक्राफ्ट इमरजेंसी घोषित कर पूरे एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। रनवे और एयरपोर्ट को सोमवार दोपहर 2 बजे तक बंद रखने की घोषणा की गई।

हादसे के समय हल्की बारिश और कोहरे के कारण एयरपोर्ट ने पहले ही फ्लाइट डिसरप्शन की चेतावनी जारी की थी। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रनवे पर फायर ट्रक कैसे पहुंचा और टक्कर क्यों हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *