मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों के तहत प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया जा रहा है, साथ ही मरीजों को निक्षय किट वितरित की जा रही है। जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए यह पहल समय पर टीबी की पहचान, उचित उपचार और व्यापक जागरूकता के जरिए समाज को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।