बोड़ला नगर पंचायत को ₹6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

बोड़ला नगर पंचायत को ₹6 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्राथमिकताओं के अनुरूप नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला में ₹6 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस पहल से न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *