सीएम डॉ. यादव की बड़ी घोषणा: हृदय जांच अभियान अब पूरे प्रदेश में होगा लागू, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

सीएम डॉ. यादव की बड़ी घोषणा: हृदय जांच अभियान अब पूरे प्रदेश में होगा लागू, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

अपने जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमजन के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उज्जैन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के समापन पर उन्होंने कहा कि कोविड के बाद युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए उज्जैन जिले में तैयार किए गए सफल मॉडल को अब पहले उज्जैन संभाग के 6 जिलों और फिर पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में जुटी 5,000 आशा कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के कारण अब मरीजों को इलाज के लिए गुजरात जाने की जरूरत नहीं है, मध्यप्रदेश में ही उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध है। कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले दो महीनों में 104 शिविरों के माध्यम से 26 हजार जांचें की गईं और 48 सफल बाईपास सर्जरी संपन्न हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *