RCB की धमाकेदार जीत से IPL 19 की शुरुआत, कोहली-पडिक्कल के अर्धशतक से SRH पर 6 विकेट से विजय

RCB की धमाकेदार जीत से IPL 19 की शुरुआत, कोहली-पडिक्कल के अर्धशतक से SRH पर 6 विकेट से विजय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार अंदाज में की। शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली। अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन का योगदान दिया। RCB की गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 203 रन बना लिए। विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरकर 26 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 101 रन की अहम साझेदारी हुई।

कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली। टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। अन्य बल्लेबाजों में साल्ट 8 और जितेश शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए।

SRH की ओर से डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 सफलता मिली।

सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *