विकसित भारत 2047 के लिए युवा विधायकों की हुंकार: विधानसभा में पांच ऐतिहासिक संकल्पों के साथ सम्मेलन संपन्न

विकसित भारत 2047 के लिए युवा विधायकों की हुंकार: विधानसभा में पांच ऐतिहासिक संकल्पों के साथ सम्मेलन संपन्न

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन का समापन पांच महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ प्रधानमंत्री मोदी का एक ऐसा विजन है, जिसे 140 करोड़ भारतीयों की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा किया जा सकता है।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यसभा उप सभापति श्री हरिवंश सिंह ने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और आने वाली सदी भारत की ही होगी। सम्मेलन में एआई (AI), सोलर एनर्जी और शिक्षा की गुणवत्ता जैसे आधुनिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर ‘विधायिनी’ पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और तीनों राज्यों के लगभग 40 युवा विधायक उपस्थित थे। अंत में विधानसभा सचिव श्री अरविन्द शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *