गांदरबल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर

गांदरबल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली, जब सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से ही जारी था और खुफिया जानकारी के आधार पर इसे अंजाम दिया गया।

एक अधिकारी के अनुसार, विश्वसनीय इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी मिली थी कि एक आतंकी इलाके में छिपा हुआ है। हालांकि, रात में अंधेरा बढ़ने के कारण ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

बुधवार सुबह फिर से ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकी को ढेर कर दिया।

इससे पहले फरवरी महीने में भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए थे। किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इसके अलावा, 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर किया था। वहीं उधमपुर जिले में एक गुफा में छिपे जैश के दो आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट के जरिए मार गिराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *