मध्यप्रदेश पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित इस मीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी में ‘बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर’ ने पर्यटन की परिभाषा बदली है, उसी तरह उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ के निर्माण से श्रद्धालुओं की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में मध्यप्रदेश की न्यायप्रियता और वीरता की गौरवशाली परंपरा को जीवंत कर रहे हैं। उन्होंने इनफ्लुएंसर्स से आह्वान किया कि वे विकास के साथ-साथ भारत की प्राचीन जड़ों और सनातन परंपराओं पर गर्व करें और इसे पूरी दुनिया तक पहुँचाएं।