सुकमा में विकास को नई रफ्तार, कौशल केंद्र और कन्या छात्रावास का लोकार्पण

सुकमा में विकास को नई रफ्तार, कौशल केंद्र और कन्या छात्रावास का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुकमा जैसे दूरस्थ इलाकों में विकास कार्यों को तेज गति मिल रही है। इसी क्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने ₹20 लाख की लागत से बने कौशल विकास सामुदायिक केंद्र और ₹1.62 करोड़ की लागत वाले प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।

इस कौशल विकास केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके लिए नए अवसर खुलेंगे। वहीं, कन्या छात्रावास से बेटियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। इन योजनाओं से आत्मनिर्भरता, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *