अमेरिकी पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला गया

अमेरिकी पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला गया

ईरान में अमेरिकी सेना ने अपने एक पायलट को सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की है। ईरानी सेना ने अमेरिका के दो फाइटर जेट, एफ-15ई और ए-10 को हवा में मार गिराया था। इस हमले में एफ-15ई के दो क्रू मेंबर थे, जिनमें से एक को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने सुरक्षित निकाल लिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बताया कि अब दूसरा लापता क्रू मेंबर भी सुरक्षित वापस आ गया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन था और अमेरिकी सेना ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि ईरानी सेना ने लापता पायलट को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था और इसके लिए 60,000 डॉलर का इनाम भी घोषित किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पायलट को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और जल्द ठीक हो जाएंगे। ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अमेरिकी सेना के इतिहास में सबसे बहादुर सर्च और रेस्क्यू मिशन में से एक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *