IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की ‘हैट्रिक’, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंचे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की ‘हैट्रिक’, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंचे

आईपीएल के 19वें सीजन के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से मात दी। मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण खेल ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ और अंपायरों ने इसे 11-11 ओवर का करने का निर्णय लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की 77 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 3 विकेट पर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 123 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को पछाड़कर नंबर-1 पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *