तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 16–18% के बीच वोटिंग

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 16–18% के बीच वोटिंग

असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के तहत एक ही चरण में मतदान हो रहा है। तीनों राज्यों की कुल 296 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान दर्ज किया गया।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी मतदान केंद्र तक मोटरसाइकिल से पहुंचे। मतदान से पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा-अर्चना भी की। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा की।

केरल में 70 वर्षों में पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में है। असम में भारतीय जनता पार्टी हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुडुचेरी में कांग्रेस से अलग हुए एन. रंगासामी पांचवीं बार सत्ता में लौटने का प्रयास कर रहे हैं।

असम में 126 सीटों के लिए 41 दलों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियों के 294 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीनों राज्यों में करीब 10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *