स्टॉक मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट न्यूज़

गुरुवार 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 700 अंक यानी 0.90% की गिरावट के साथ 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 170 अंक यानी 0.71% टूटकर 23,830 पर पहुंच गया है। बाजार में आज खासतौर पर ऑटो, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव है।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5784 के स्तर पर 88 अंक यानी 1.50% नीचे है। जापान का निक्केई 55,870 पर 438 अंक (0.78%) गिरा हुआ है। हांगकांग का हैंगसेंग 25,803 पर 90 अंक (0.35%) नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 3965 पर 29 अंक यानी 0.73% की गिरावट के साथ है।

हालांकि, इससे पहले 8 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 1,325 अंक (2.85%) चढ़कर 47,910 पर बंद हुआ। नैस्डैक 617 अंक (2.80%) बढ़कर 22,635 पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 इंडेक्स 166 अंक (2.51%) की बढ़त के साथ 6,783 पर बंद हुआ।

बता दें कि पिछले कारोबारी दिन 8 अप्रैल को भारतीय बाजार में जोरदार तेजी रही थी। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद सेंसेक्स 2,946 अंक (3.95%) उछलकर 77,563 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 874 अंक (3.78%) की तेजी के साथ 23,997 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *