नारी सशक्तिकरण की नई इबारत: आष्टा से लाड़ली बहनों के खातों में पहुँचे 1836 करोड़, मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की बौछार

नारी सशक्तिकरण की नई इबारत: आष्टा से लाड़ली बहनों के खातों में पहुँचे 1836 करोड़, मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की बौछार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की 35वीं किश्त के रूप में 1836 करोड़ रुपये बहनों के खातों में अंतरित किए। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि नारी शक्ति को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आष्टा के विकास के लिए 184 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने कन्या महाविद्यालय में छात्रावास, नवीन आईटीआई की स्थापना और जावर में विज्ञान संकाय शुरू करने जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिलें प्रदान की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *