कोण्डागांव के पुसपाल क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन

कोण्डागांव के पुसपाल क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कोण्डागांव जिले के पुसपाल क्षेत्र को ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने 1.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट और 1.70 करोड़ रुपये के ओपन रेस्टोरेंट के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों के लिए एटीवी राइड, रिवर राफ्टिंग, आकर्षक व्यू पॉइंट और ईको-कॉटेज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *