मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन की रफ्तार तेज: 1.45 लाख किसानों से हुई खरीदी, खातों में पहुँचे 920 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन की रफ्तार तेज: 1.45 लाख किसानों से हुई खरीदी, खातों में पहुँचे 920 करोड़ रुपये

मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश में जारी गेहूँ खरीदी की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 45 हजार 71 किसानों से 63 लाख 27 हजार 410 क्विंटल गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। सरकार ने पारदर्शिता और तत्परता बरतते हुए किसानों के खातों में सीधे 920 करोड़ 7 लाख रुपये का भुगतान सुनिश्चित कर दिया है।

उपार्जन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए इस वर्ष 3,171 केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 5.36 लाख से अधिक किसानों ने 2.25 करोड़ क्विंटल गेहूँ बेचने के लिए स्लॉट बुक कर लिए हैं। सरकार ने इस वर्ष रिकॉर्ड 19.04 लाख किसानों का पंजीयन किया है, जो पिछले वर्ष से 3.60 लाख अधिक है। इस वर्ष 78 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *