देवास पुलिस की ‘पुलिस चौपाल’ को मिला ‘सीएम एक्सीलेंस अवार्ड’, सुशासन और स्मार्ट पुलिसिंग में गाड़ा झंडा

देवास पुलिस की ‘पुलिस चौपाल’ को मिला ‘सीएम एक्सीलेंस अवार्ड’, सुशासन और स्मार्ट पुलिसिंग में गाड़ा झंडा

मध्यप्रदेश पुलिस के नाम आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में देवास पुलिस के नवाचार “पुलिस चौपाल” को वर्ष 2025 के सीएम एक्सीलेंस (इनोवेशन) अवार्ड से नवाजा गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत और प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

सम्मान का आधार: इस पहल को ‘नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन’ की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। पुरस्कार के रूप में टीम को 1 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • व्यापक पहुंच: 1 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2026 के बीच 2,807 चौपालें लगाई गईं, जिससे 94,393 लोग सीधे जुड़े।
  • डिजिटल सुरक्षा: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत 10,000 CCTV कैमरे लगाए गए, जिससे 46 ग्राम पंचायतें पूरी तरह सुरक्षित हुईं।
  • सायबर सफलता: जागरूकता के कारण 214 ‘डिजिटल अरेस्ट’ की घटनाएं रोकी गईं और जनता के 2 करोड़ 14 लाख रुपये वापस दिलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *