अमेरिका में 5 महीने बाद सबसे ज्यादा 1287 मौतें

दुनिया के तमाम देशों में टीकाकरण के बावजूद कोरोना मरीजों की मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दुनिया में बुधवार को कोरोना से 11,301 मौतें हुईं। इनमें से 6251 मौतें (करीब 55.31%) सिर्फ सात देशों में हुईं। इनमें अमेरिका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, ब्राजील, रूस, भारत और ईरान शामिल हैं। इसमें भी अमेरिका टॉप पर रहा, जहां 5 महीने बाद सर्वाधिक 1287 लोगों ने दम तोड़ा।

इससे पहले अमेरिका में 24 मार्च को 1423 मरीजों की मौत हुई थी। अमेरिका में रिकॉर्ड मरीजों की संख्या 1.71 लाख को पार कर गई है। इंडोनेशिया दूसरे नंबर पर है। यहां एक दिन में 1041 मौतें दर्ज हुईं। इसके अलावा मैक्सिको में 940, ब्राजील में 901, रूस में 809, भारत में 601 और ईरान में 665 मौतें दर्ज की गईं।

जापान ने मॉडर्ना इंक की कोविड-19 वैक्सीन की करीब 16.3 लाख डोज के इस्तेमाल को निलंबित कर दिया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि मॉडर्ना इंक की कोविड-19 वैक्सीन की अप्रयुक्त खुराक के कुछ हिस्सों में विदेशी सामग्रियों की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। दूसरी तरफ, मॉडर्ना इंक की ओर से कहा गया है कि वह इस मामले का सावधानीपूर्वक आंकलन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *