न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में चाकूबाजी में 6 लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

न्यूजीलैंड में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को ऑकलैंड सुपरमार्केट में चाकूबाजी करके 6 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमलावार आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित था। आज जो हुआ, वह नफरत भरा है। यह नहीं होना चाहिए था। हमलावर को श्रीलंकाई नागरिक बताते हुए उन्होंने कहा कि वह 2011 में न्यूजीलैंड आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *