हैप्पी बर्थडे रिद्धी

अल्ट बालाजी और जी 5 की सीरीज द मैरिड वुमन से सुर्खियां बटौरने वालीं रिद्धी डोगरा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। रिद्धी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की भतीजी हैं जिन्होंने 2007 के शो झूमे जिया रे से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, लागी तुझसे लगन जैसे कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रही हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले रिद्धी पॉपुलर डांसर श्यामक दावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थीं। इसके बाद उन्होंने जूम टीवी के साथ बतौर प्रोड्यूसर काम किया और होस्टिंग में भी किस्मत आजमाई। झूमे जिया रे से फेम हासिल करने के बाद एक्ट्रेस मर्यादा, आखिर कब तक, सावित्री, ये है आशिकी, दीया और बाती हम, वो अपना सा जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं।

रिद्धी डोगरा साल 2010 के टीवी शो मर्यादा, आखिर कब तक में नजर आई थीं, जहां सेट पर उनकी पहली बार राकेश बापट से मुलाकात हुई थी। राकेश फिल्मी करियर ना चलने पर टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना रहे थे। सेट पर साथ समय बिताते हुए दोनों की दोस्ती हो गई। एक दिन एक इंटीमेट सीन को शूट करते हुए दोनों ने सीन का खूब मजाक बनाया और दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। ये दोस्ती प्यार में बदली और एक दिन अचानक दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों शादी के बाद नच बलिए 6 में साथ नजर आए थे।

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान रिद्धी ने कहा, हम एक दूसरे के लिए ही बने थे। पर्सनली हम शादी नहीं करना चाहते थे और हमारे घरवालों ने भी हमें फ्री छोड़ दिया था। हम एक दूसरे के साथ बहुत कम्फर्टेबल रहते थे और फ्री रहते थे। हम साथ रहते गए और फ्लो में हमारी शादी हो गई। भगवान चाहते थे कि हमारी शादी हो। भगवान की यही योजना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *