अमेरिका में तेल रिसाव:कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में 3 हजार बैरल तेल का रिसाव

अमेरिका में बड़ा तेल रिसाव हुआ है। दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी क्षेत्र के समुद्री किनारों पर यह तेल रिसाव हुआ। इसकी वजह से मछलियों और कुछ पक्षियों की मौत हो गई। करीब 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र रिसाव से प्रभावित हुआ है। फिलहाल, मछली पालन बंद कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र की सफाई की जा रही है। अधिकारियों ने इस घटना को पर्यावरण के लिए बड़ा नुकसान बताया है ।हंटिंगटन के मेयर किम कैर ने कहा- प्रशांत महासागर में करीब 3 हजार बैरल तेेल का रिसाव हुआ है। बड़ी तादाद में मछली और पक्षी मारे गए हैं। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ ने प्रभावित क्षेत्र में मछली पालन बंद करने के आदेश दिए हैं।

एम्प्लीफाई एनर्जी के सीईओ मार्टिन विल्शर ने कहा- पाइपलाइन बंद कर दी गई है। हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रिसाव कहां और कैसे हुआ। मामले की जांच की जा रही है।कैलिफोर्निया की स्टेट और लोकल एजेंसियां कोस्ट गार्ड के साथ प्रभावित क्षेत्र की सफाई करा रही हैं। स्थानीय सीनेटर मिशेल स्टील ने यहां का दौरा करने के बाद प्रेसिडेंट बाइडेन को पत्र लिखा। कहा- ऑरेंज काउंटी की इस घटना को आपदा घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *