फेसबुक का शेयर 5% तक टूटा:फेसबुक के डाउन होने से मार्क जुकरबर्ग को 7 अरब डॉलर का नुकसान

सोमवार को दुनियाभर में कई घंटे फेसबुक की सभी सर्विसेज डाउन रहीं। फेसबुक की सर्विसेज के अलावा इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Verizon, At&t और T Mobile की सर्विस भी घंटों तक ठप रहीं।

फेसबुक के डाउन होने से इसके को-फाउंडर और CEO मार्क जुकरबर्ग को व्यक्तिगत रूप से भी भारी नुकसान हुआ है। उनकी नेटवर्थ में कुछ ही घंटे में 7 अरब डॉलर (52,212 करोड़ रुपए) की गिरावट आ गई और वह अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे फिसल गए।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इसकी वजह से जुकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 122 अरब डॉलर रह गई और वह बिल गेट्स से नीचे 5वें स्थान पर पहुंच गए। पहले वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर थे। इस साल 13 सितंबर से अब तक उनकी नेटवर्थ में 19 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।इस बीच अमेरिकी शेयर बाजार में फेसबुक के शेयर्स में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई और एक दिन में ही शेयर की कीमत में 5% की गिरावट आ गई। मध्य सितंबर से अब तक यह शेयर 15% टूट चुका है।भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजे के आसपास दुनिया भर में फेसबुक की सभी सर्विसेज डाउन रहीं। फेसबुक की सर्विसेज के अलावा इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Verizon, At&t और T Mobile की सर्विस भी घंटों तक ठप रहीं। हालांकि तकरीबन 6 घंटे तक डाउन रहने के बाद इन ऐप्स ने फिर से आंशिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से शुरू हो गए हैं। व्यवधान के लिए खेद। मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *