IPL 2021 दिल्ली Vs चेन्नई:

IPL में सोमवार को टेबल टॉपर्स चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर 3 विकेट से मैच जीतकर अपने नाम किया। दिल्ली के सामने 137 रनों का टारगेट था जिसे टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टारगेट का पीछा करते हुए शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए।जीत के साथ ही दिल्ली के 13 मैचों में 20 अंक हो गए हैं और पंत एंड कंपनी अब टॉप-2 में बनी रहेगी। लीग मैचों के बाद जो टीमें टॉप-2 में आती हैं उनके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होते हैं।

ऋषभ पंत (15) अपने बर्थ-डे पर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उनका विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में आया। आउट होने से पहले 12 गेंदों में पंत को तीन जीवनदान मिले थे। पहला जीवनदान उनको पावरप्ले की आखिरी गेंद पर मिला था, जब CSK ने उनके खिलाफ LBW की अपील की लेकिन अंपायर ने पंत को नोट-आउट दिया। इसके बाद धोनी ने DRS लिया और वह भी ऋषभ के पक्ष में गया। अगली ही गेंद पर उनके खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई और पंत फिर बच गए। तीसरा जीवनदान DC के कप्तान को 9वें ओवर में मिला जब पंत के खिलाफ स्टंपिंग की अपील की गई और वह फिर नोट-आउट निकले।

शार्दूल ठाकुर ने दिल्ली की पारी के 15वें ओवर में पहली और आखिरी गेंद पर आर अश्विन (2) और शिखर धवन (39) को आउट कर चेन्नई की मुकाबले में जबरदस्त वापसी कराई।पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। तीन चौके लगा चुके शॉ बढ़िया लय में नजर आ रहे थे, लेकिन तभी दीपक चाहर ने उनको आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। CSK को दूसरी सफलता जोश हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर (2) को आउट कर दिलाई।चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने 27 गेंदों पर 18 रन बनाए और आवेश खान की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत को अपनी कैच दे बैठे। हैरानी वाली बात ये रही कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपील कर रही थी और इससे पहले अंपायर अपना फैसला सुनाते धोनी पहले ही पवेलियन की ओर लौट गए। CSK ने पहले खेलते हुए 136/5 का स्कोर बनाया।CSK ने दो बदलाव करते हुए सुरेश रैना की जगह रॉबिन उथप्पा, सैम करन के स्थान पर ड्वेन ब्रावो और केएम आसिफ की जगह दीपक चाहर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। वहीं, DC ने स्टीव स्मिथ की जगह रिपल पटेल को मौका दिया।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स की CSK के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत रही। इससे पहले फेज-2 में दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया था और IPL 13 में भी सुपर किंग्स के खिलाफ DC ने दोनों मैच जीते थे।आज के मैच में पूरी तरह से फिट न होने के चलते सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वैसे अगर देखा जाए तो मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक उनका प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक देखने को मिला है। चेन्नई के ज्यादातर खिलाड़ी शानदार लय में हैं, लेकिन रैना को संघर्ष करते देखा जा सकता हैं।

दोनों टीमें-

CSK- ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

DC– पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), रिपल पटेल, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नोर्त्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *