शादियों के सीजन में सोना सस्ता:गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट

आज यानी 23 नवंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 1,008 रुपए सस्ता होकर 47,826 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर शाम 6 बजे सोना 230 रुपए की गिरावट के साथ 47,693 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2447,826
2347,635
2243,809
1835,870

अगर चांदी की बात करें तो MCX पर दोपहर 6 बजे ये 1,121 रुपए की गिरावट के साथ 63,450 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा बाजार में ये 2,048 रुपए सस्ती होकर 63,781 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता चल रहा है। पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह एक रिकॉर्ड था। अभी ये 47,826 रुपए पर है। यानी ये अपने रिकॉर्ड हाई से 8,374 रुपए प्रति 10 ग्राम कम में मिल रहा है।केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि सोने में गिरावट का कोई बड़ा और ठोस कारण नहीं है। अमेरिकन फेडरल बैंक ने ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखा है। इससे सोने पर विपरीत असर पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है।

अजय केडिया कहते हैं कि देश और दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। इसके अलावा कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये अगले एक साल में 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अगर आप सोना खरीदने या इसमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *