भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिल सकती है बूस्टर डोज के तौर पर मान्यता

भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिल सकती है बूस्टर डोज के तौर पर मान्यता

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की आज एक अहम मीटिंग चल रही है। इसमें भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन (नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन) को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दी जा सकती है। कंपनी ने इसके लिए सरकार से मंजूरी मांगी है। भारत बायोटेक का कहना है कि दो डोज लगवा चुके लोगों को अगर बूस्टर डोज दिया जाता है तो उसकी नेजल वैक्सीन अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत बायोटेक ने सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए कारगर साबित हो सकती है, जिन्होंने कोवैक्सिन या कोविशील्ड के दोनों डोज लगवा लिए हैं। कंपनी इसके लिए पांच हजार लोगों पर क्लीनिक ट्रायल करना चाहती है। दूसरे डोज और बूस्टर डोज के बीच 6 महीने का अंतर होना जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक, नेजल बूस्टर डोज को क्लीनिकल ट्रायल्स के बाद मार्च तक इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है।सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स, कोर्वीवैक्स और एंटी कोविड पिल मोल्नुपिराविर को पहले ही मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले महीने एक ट्वीट में कहा था- भारत को बधाई। हम कोविड के खिलाफ जंग में आगे बढ़ रहे हैं। भारत सरकार ने दो वैक्सीन और एक टैबलेट को मंजूरी दे दी है। ये हैं- कोवोवैक्स, कोर्वीवैक्स और एंटी कोविड पिल मोल्नुपिराविर। कोर्वीवैक्स वैक्सीन भारत की पहली RBD प्रोटीन सब यूनिट वैक्सीन है। इसे हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल E ने तैयार की है। यह भारत में बनी तीसरी वैक्सीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *