कोरोना दुनिया में :

कोरोना दुनिया में :

दुनिया में बीते दिन 31.73 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 22.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9,268 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में फ्रांस पहले नंबर पर आ गया है। यहां 5.01 लाख केस मिले हैं। वही, अमेरिका 3.52 लाख मरीजों के साथ दूसरे नंबर पर है। 2.83 लाख नए केस के साथ भारत तीसरे नंबर पर है।

संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 2,279 मौत अमेरिका में हुई है। भारत में 692 और फ्रांस में 467 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में भी अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.88 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से अकेले 2.74 करोड़ अमेरिका में हैं। अब तक 35.88 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.44 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.33 लाख ने जान गंवाई है।

दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित:
 35.88 करोड़
ठीक हुए: 28.44 करोड़
एक्टिव केस: 6.88 करोड़
कुल मौतें: 56.33 लाख

अमेरिकी में कई गई एक नई स्टडी के अनुसार कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन कम घातक है। स्टडी में गया है कि अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद, वर्तमान ओमिक्रॉन लहर के दौरान आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों का प्रतिशत पिछली सर्दियों में आई लहर की तुलना में लगभग 29% कम है। वहीं डेल्टा लहर की तुलना में ये लगभग 26% कम है। ये रिपोर्ट मंगलवार को पब्लिश की गई है।

फाइजर और बायोनटेक ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने टीके के एक नए वर्जन का टेस्ट करने के लिए क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया है। इसे विशेष रूप से कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट को टारगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। 1,400 से ज्यादा लोगों पर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। इसमें वैक्सीनेटेड और अनवैक्सीनेटेड दोनों लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *