अंडर-19 वर्ल्ड कप:जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच के दौरान भूकंप के झटके

अंडर-19 वर्ल्ड कप:जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच के दौरान भूकंप के झटके

वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले के दौरान भूकंप आ गया है। यह घटना शनिवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे प्ले ऑफ मैच के दौरान की है। भूकंप से मैदान हिल गया, स्टेडियम के कैमरे हिल गए, लेकिन खिलाड़ियों को जरा भी पता नहीं चला और मुकाबला जारी रहा। भूकंप की ये घटना कैमरे में कैद हो गई और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।दरअसल शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9 वें स्थान के लिए प्ले ऑफ सेमीफाइनल का मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा था। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। जिम्बाब्वे की पारी के दौरान ही ये घटना हुई। पारी के छठे ओवर के दौरान अचानक पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान में भूकंप के झटके लगे। खिलाड़ियों को इस बात की कोई जानकारी नहीं हुई और गेंदबाज ने बिना किसी एहसास के अपनी गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज ने आसानी से खेला।

हालांकि, मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट के लिए लगाए गए कैमरा हिलने लगे। करीब 20 सेकेंड तक काफी तेज झटके महसूस किए गए और कैमरा तेजी से हिलता रहा। वहीं इस मुकाबले की कॉमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कॉमेंट्री बॉक्स पूरा हिल रहा था और उन्हें लगा जैसे उनके पीछे से ट्रेन निकल गई हो। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।इस मैच को आयरलैंड ने 8 विकेट से जीत लिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए थे। आयरलैंड के लिए मुजम्मिल शेरजाद ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 5 विकेट झटके। जीत के लिए मिले 167 रन के लक्ष्य को आयरलैंड ने 32वें ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जैक डिक्सन ने नाबाद 78 रन ठोके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *