बिलासपुर बार एसोसिएशन के बाजपेयी अध्यक्ष:

बिलासपुर बार एसोसिएशन के बाजपेयी अध्यक्ष:

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चंद्रशेखर बाजपेयी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बाजपेयी पूर्व में भी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे हैं। चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर 400 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अधिवक्ता संघ के लिए मतदान कल 11 फरवरी को हुआ था। शनिवार सुबह 11 बजे मतगणना जिला अधिवक्ता कार्यालय परिसर में शुरू हुआ था। शुरूआत में कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अध्यक्ष के वोटों की गिनती हुई।

प्रारंभिक रूझान से ही यह लगने लगा था कि अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी बनेंगे। जिला अधिवक्ता संघ में 1750 सदस्य हैं। इसमें से 1 हजार 213 वकीलों ने वोटिंग की थी। बताया गया कि जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में इतने बड़े अंतर से अब तक किसी ने जीत दर्ज नहीं की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मीनारायण शर्मा को 400 वोटों से पराजित किया है।अधिवक्ता संघ चुनाव 2022 की शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। शाम 6 बजे तक चुनाव परिणाम आ गए। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद तिवारी ने बताया कि 5 बजे तक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चन्द्रशेखर बाजपेयी, उपाध्यक्ष पद के महिला में दिव्या जायसवाल और पुरूष में कुंजबिहारी श्रीवास्तव, सचिव कमल सिंह, सह सचिव में श्वेता शास्त्री, कोषाध्यक्ष में भरत लाल लोनिया, ग्रंथालय सचिव दानेश्वर, ग्रंथालय सह सचिव में विनय दुबे और क्रीड़ा सचिव में मनोज पाठक की जीत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *