यूक्रेन पर रूसी हमले का आज दूसरा दिन है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले के फैसले की दुनिया भर में निंदा हो रही है। अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, फ्रांस, जापान, स्विटजरलैंड में लोग रूसी हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं, पुतिन के खिलाफ उनके अपने देश में भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। रूस की बड़ी हस्तियों, पत्रकारों का कहना है कि इस युद्ध की शुरुआत कर रूस ने खुद को दुनिया से अलग-थलग कर लिया है।
