यूक्रेन में लगातार हो रही बमबारी के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेनी नेता विक्टर फेदरोविच यानुकोविच को यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यानुकोविच इस वक्त बेलारूस की राजधानी मिंस्क में हैं। पुतिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की की सरकार को हटाकर वहां कठपुतली सरकार बनाना चाहते हैं।
यानुकोविच को रूस का समर्थक माना जाता है। वे यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। फरवरी 2010 के आम चुनाव में उन्हें यूक्रेन का राष्ट्रपति चुना गया था। नवंबर 2013 में यानुकोविच ने यूरोपियन यूनियन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने से पीछे हट गए, जिसके बाद साल 2014 में उन्हें यूरोमेडन रेवॉल्यूशन में पद से हटा दिया गया।यूक्रेन पर रूसी हमले का आज सातवां दिन है। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।