शेयर बाजार:सेंसेक्स 778 पॉइंट्स गिरकर 55468 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 778 पॉइंट्स गिरकर 55468 पर बंद

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 778 पॉइंट्स (1.38%) गिरकर 55,468 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188 अंक (1.12%) टूटकर 16,605 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयर्स की जमकर पिटाई हुई है। मारुति का स्टॉक 5.9% नीचे और टाटा स्टील का शेयर 5.6% ऊपर रहा।लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप जो सोमवार को 252.36 लाख करोड़ रुपए था, आज 251.75 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट में और 8 बढ़त के साथ बंद हुए। गिरने वालों में ICICI बैंक का शेयर 3.43% टूटा है जबकि HDFC बैंक 3.3% गिरा है।

SBI का शेयर 1.7% नीचे रहा। ज्यादा गिरने वालों में एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्‌डी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक बैंक रहे। इनमे 2से 5% की गिरावट रही। इसके अलावा इंफोसिस, एयरटेल टेक महिंद्रा हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व भी गिरकर बंद हुए।सेंसेक्स के 315 शेयर अपर और 222 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब इनकी कीमतों में एक दिन में एक तय सीमा से ज्यादा की बढ़त या गिरावट नहीं हो सकती है। इसके 73 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 34 निचले स्तर पर हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों में से 1,703 के स्टॉक बढ़त में और 1,643 के नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *