रूस पर खेल संस्थाओं ने लगाए बैन:यू्क्रेन पर हमले के विरोध में रूस पर IOC, FIFA के बाद शूटिंग, एथलेटिक्स, फार्मूला1, वॉलीबॉल और साइक्लिंग फेडरेशनों ने भी लगाया रोक

रूस पर खेल संस्थाओं ने लगाए बैन:यू्क्रेन पर हमले के विरोध में रूस पर IOC, FIFA के बाद शूटिंग, एथलेटिक्स, फार्मूला1, वॉलीबॉल और साइक्लिंग फेडरेशनों ने भी लगाया रोक

यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस पर इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी (IOC) और फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA), यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) के प्रतिबंध लगाने के बाद अब अन्य खेल संस्थानों ने भी रूस को सस्पेंड करने का फैसला किया है। साथ ही रूस को जिन टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, उन्हें भी वापस लिया जा रहा है। हालांकि, खिलाड़ियों के हित को देखते हुए राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय गीत के बिना खेलने की परमिशन दी गई है। वहीं कई खेल संस्थाएं भी रूसी कंपनियों से किनारा कर रही हैं।

FIFA और IOC के बाद फुटबॉल, टेनिस, साइक्लिंग, फॉर्मूला वन, एथलेटिक्स, शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और पैरालिंक खेल कमिटी ने भी रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में साथ दे रहे बेलारूस के खिलाफ भी कारवाई की जा रही है।

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने रूस और बेलारूस को टेनिस के बड़े टूर्नामेंटों से सस्पेंड करने का फैसला किया है। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने 1 मार्च को बयान जारी कर रूस और बेलारूस को डेविस कप, बिली जीन किंग कप से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इन दोनों देशों की ITF सदस्यता भी तुरंत प्रभाव से रोक दी गई है। वहीं, अक्टूबर 2022 में मॉस्को में होने वाले महिला और पुरुष टेनिस टूर्नामेंट भी सस्पेंड कर दिए हैं। हालांकि, रूस और बेलारूस के खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम और इसी तरह के बाकी के टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन वे रूस और बेलारूस के झंडे या नाम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

फार्मूला वन रेसिंग आयोजित करने वाली संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल डी ऑटोमोबाइल (FIA) ने मंगलवार को फार्मूला वन रेस में भी रूस के झंडे और नेशनल ऐंथम पर रोक लगा दी है। हालांकि रूस के ड्राइवर रेस में भाग ले सकते हैं। इससे पहले FIA ने रूस में होने वाली ग्रैंड प्रिक्स को भी रद्द कर दिया था।

रूस और बेलारूस की साइक्लिंग टीमों को भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। साइक्लिंग की संस्था यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल (UCI) ने मंगलवार को आदेश जारी कर रूस और बेलारूस के किसी भी नेशनल टीम को किसी भी इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी है। हालांकि, खिलाड़ी इंडिविजुअल इवेंट में भाग ले सकते हैं।
वहीं, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल की इंटरनेशनल बॉडी ने भी रूसी टीमों के हिस्सा लेने पर बैन कर दिया है। साथ ही रूस का झंडा और नेशनल ऐंथम पर भी रोक लगा दी है।रूस और यूक्रेन के बीच जारी वॉर में यूक्रेन के दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई है। विताली सैपिलो और डेमित्रो मार्टनेनको रूसी हमले में मारे गए हैं। 21 साल के विताली एक युवा खिलाड़ी थे, जो कर्पाटी लिव्स से खेलते थे। विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई। रूसी सेना का एक बम डेमित्रो मार्टनेनको के घर पर भी गिरा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। डेमित्रो फुटबॉल क्लब गोस्टमॉल के लिए खेलते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *