रूस-यूक्रेन युद्ध से सोना-चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी बुधवार को सोना एक बार फिर 51 हजार और 67 हजार चांदी के पार निकल गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 871 रुपए महंगा होकर 51,567 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं वायदा MCX पर दोपहर 3 बजे सोना 76 रुपए की बढ़त के साथ 51,892 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 67,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर चांदी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शाम 3 बजे चांदी 179 रुपए की गिरावट के साथ 68,000 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से सोने में अभी तेजी आई है। दसके अलावा महंगाई पर कंट्रोल नहीं हो पा रही है। इसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में सोना अगले 2-3 महीने में 2100 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। इससे हमारे यहां सोना 56 हजार तक जा सकता है।
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि महंगाई और यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते विवाद के कारण ग्लोबल टेंशन बढ़ी है। इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा और ये इस साल 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी की बात करें तो ये इस साल 80 से 85 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का लेवल दिखा सकती है।