ऑस्ट्रेलिया -पाकिस्तान पहला टेस्ट:पाकिस्तान ने पहली पारी 475/4 पर पारी घोषित की

ऑस्ट्रेलिया -पाकिस्तान पहला टेस्ट:पाकिस्तान ने पहली पारी 475/4 पर पारी घोषित की

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान का दौरे पर है। रावलपिंडी में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 475 रन बनाकर पारी को घोषित की। इमाम उल हक के बाद अजहर अली भी शतक बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं कप्तान बाबर आजम भी 82 गेंदों पर 36 रन बनाकर उन आउट हो गए।टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 1 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। इमाम ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 200 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाकर बनाए। वहीं दूसरे दिन पाकिस्तान ने 245 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरा विकेट 313 रन पर गिरा। इमाम ने 132 रन की पारी में दूसरे दिन 25 रन ही जोड़ पाए और 358 गेंदों पर 157 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के जड़े।

पाकिस्तान में क्रिकेट टीमों की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रही है। 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था। पाकिस्तान अपने घरेलू मुकाबले UAE में खेलने पर मजबूर हो गया था।

पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान ने दोबारा अपने शहरों में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन करना शुरू किया था, जिसके बाद साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे जैसी टीमों ने पाकिस्तान जाकर खेला भी, लेकिन कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *