भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट:

भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट:

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। अपनी पहली पारी 574/8 के स्कोर पर घोषित करने बाद भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक श्रीलंका के चार विकेट निकाल लिए हैं। मेहमान टीम का स्कोर 108/4 है। श्रीलंका को फॉलोऑन टालने के लिए अब भी 267 रनों की जरूरत है। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने दो और रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले रवींद्र जडेजा ने करियर का दूसरा शतक जमाते हुए नाबाद 175 रन की पारी खेली। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (61) के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की। इन दोनों से पहले ऋषभ पंत ने 96 और हनुमा विहारी ने 58 रनों की पारी खेली थी।भारत का 574/8 के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने ने 48 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को अश्विन ने थिरिमाने (17) को LBW आउट कर तोड़ा। अश्विन को ये विकेट कैरम बॉल पर मिला। हालांकि थिरिमाने ने अंपायर के फैसले के खिलाफ जाते हुए DRS लिया, लेकिन वह भी उनके काम नहीं आया। रीप्ले में नजर आया कि गेंद स्टंप की लाइन पर थी और सीधा पैड पर लगी थी।

मोहाली के PSA स्टेडियम में विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ये मैच उनके करियर में एक माइलस्टोन जोड़ रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए उनकी टीम ने उन्हें नायाब तौहफा दिया। मैच के दूसरे दिन पारी घोषित करने के बाद जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरी, तो सभी खिलाड़ियों ने मिलकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया।

रवींद्र जडेजा ने कमाल की बैटिंग करते हुए 228 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में ये उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। उन्होंने छक्का लगाकर पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा पूरा किया था। जडेजा के टेस्ट करियर का ये दूसरा और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका ये 11वां शतक है। इससे पहले सर जडेजा ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट के अपने दोनों शतक जडेजा ने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए लगाए। जडेजा ने शतक का जश्न अपने ही स्टाइल में तलवार चलाकर बनाया। उनकी देखा-देखी बाउंड्री लाइन के बाहर मोहम्मद सिराज भी तलवार चलाते नजर आए।नंबर 8 पर बैटिंग करने उतरे रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी की। स्टार ऑलराउंडर ने केवल 67 गेंदों अपने करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। वह 61 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अश्विन का विकेट सुरंगा लकमक के खाते में आया।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह केवल चौथा मौका है, जब एक टेस्ट पारी में टीम के टॉप आठ बल्लेबाजो ने 25+ स्कोर बनाया हो। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले 2007 में भारत ने ही आखिरी बार इंग्लैंड 󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 के खिलाफ यह कारनामा किया था।रॉड मार्श और शेन वॉर्न को श्रद्धांजली देने के लिए भारत और श्रीलंका दोनों टीमों ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथों पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली ने पारी का 38वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली भारत के छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

दोनों टीमें:
IND: 
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।

SL: दिमुथ करुणरत्ने, लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडों, लसित एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *